Newswahni

बच्चों को सूर्य नमस्कार ताड़ासन और वृक्षासन का अभ्यास कराया कटिहार में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित…




कटिहार के समेली प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय विष्णुचक में शनिवार को ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक केशव कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक अक्षय कुमार ने छात्र-छात्राओं को योगासन का विशेष प्रशिक्षण दिया। बच्चों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगासन का अभ्यास किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बच्चों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आग लगने की स्थिति में बचाव, भूकंप के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तृत जानकारी शामिल थी। व्यवहारिक उदाहरणों से समझाया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और धैर्य से काम लेना चाहिए। प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की जानकारी भी दी गई। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। विद्यालय परिवार ने ‘सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है’ और ‘जागरूकता ही किसी भी आपदा से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है’ का संदेश दिया। इस अवसर पर चंदेश कुमार चंदन, अक्षय कुमार, नकुल कुमार, प्रिंस कुमार, सुभाष कुमार, राकेश कुमार दास, शिवानी प्रिया, निर्मला कुमारी, चंद्रावती कुमारी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top