Newswahni

मुजफ्फरपुर पुलिस ने शुरू की निशुल्क बस सेवा सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को सुविधा…




बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम जनता के लिए निशुल्क बस सेवा की शुरूआत की है। रेलवे स्टेशन और बैरिया बस स्टैंड से बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो होली के अवसर पर दूसरे राज्यों से अपने घर लौट रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि देर रात ट्रेन से उतरने के बाद यात्री स्टेशन पर ही समय बिताते हैं या असुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य की ओर निकलते हैं। ऐसे में वे नशाखुरानी गिरोह या अन्य अपराधियों के निशाने पर आ जाते हैं। पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को न केवल आर्थिक राहत देना है, बल्कि उन्हें पूर्ण सुरक्षा के साथ उनके घर तक पहुंचाना भी है। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई इन बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बस में एक ट्रेंड ड्राइवर के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। टीम यह सुनिश्चित करेगी कि रास्ते में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षित अपने गांव तक पहुंच सके।
आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस एक्टिव निशुल्क बस सेवा शहर के रेलवे स्टेशन और बैरिया बस स्टैंड से शुरू होकर जिले के अलग-अलग ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों तक जाएगी। इसके तहत कांटी, मोतीपुर, बरूराज, साहेबगंज, पारू, सरैया, मड़वन, बोचहां, गायघाट, बेनीबाद, सकरा, मुरौल, तुर्की और कुढ़नी जैसे क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इन रूटों पर बसें देर रात तक परिचालन करेंगी, ताकि स्टेशन पर फंसे यात्रियों को मदद मिल सके। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान वाहन या संदिग्ध व्यक्ति के झांसे में आने के बजाय सुरक्षित और निशुल्क सेवा का लाभ उठाएं। पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। अपराध पर लगाम की कोशिश होली के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस की यह बस सेवा ऐसे अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की है। कुल मिलाकर, बिहार पुलिस सप्ताह के तहत शुरू की गई यह सेवा न केवल खाकी के प्रति विश्वास बढ़ाएगी, बल्कि त्योहार की खुशियों को सुरक्षित बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top