![]()
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से होली मनाने के लिए घर आना बिहार के लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ट्रेनों के सीट फुल हैं। रेलवे ने 200 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाईं, लेकिन इनमें भी सीट नहीं मिल रहे। कंफर्म टिकट के लिए अब सिर्फ तत्काल कोटे से उम्मीद है। बड़े शहरों से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया भी बढ़ गया है। मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया शुक्रवार दोपहर तक 1 मार्च के लिए 23,453 रुपए है। यह इसी तारीख को दिल्ली से बैंकॉक के किराया (9,483 रुपए) से दो गुना से ज्यादा है। होली के मौके पर बिहार आने वाली ट्रेनों की क्या स्थिति है? दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु से पटना के लिए सीधी फ्लाइट का किराया कितना है? बसों की क्या हालत है? पढ़िए रिपोर्ट… । लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़, जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं दुरंतो और राजधानी जैसी ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर के चलते किराया डेढ़ गुना बढ़कर 3515 तक पहुंच गया है, लेकिन इनमें भी सीट खाली नहीं। लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर भी लोग ट्रेनों में सवार हो जा रहे हैं। जनरल बोगी में तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। भीड़ बढ़ने के चलते रेलवे ने 4 और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये हैं.. अब जानिए, 28 फरवरी को प्रमुख शहरों से पटना आने वाली ट्रेनों की स्थिति दिल्ली-पटना ट्रेनें फुल, एक में भी सीट खाली नहीं आप अगर दिल्ली से पटना ट्रेन से आना चाहें तो टिकट मिलना बेहद मुश्किल है। 28 फरवरी को 19 ट्रेनें दिल्ली से पटना आएंगी। इनमें से किसी एक में भी सीट खाली नहीं है। होली स्पेशल ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है।
मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मुंबई से पटना आने के लिए भी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे। सभी ट्रेनें फुल हैं। शुक्रवार दोपहर तक ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार थी। कोलकाता से पटना आने वाली ट्रेनें फुल 28 फरवरी को कोलकाता से पटना आने वालों के लिए शुक्रवार दोपहर तक किसी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। या तो सीट नहीं है या वेटिंग लिस्ट 100 के पार है।
बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं बेंगलुरु और चेन्नई से पटना आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं है। संघमित्रा एक्सप्रेस में वेटिंग 160 से अधिक है। अब जानिए, 1 मार्च को प्रमुख शहरों से पटना के लिए फ्लाइट की स्थिति दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया 1 मार्च के लिए 13 हजार रुपए तक है। आमतौर पर यह 4-5 हजार रुपए होता है। होली के चलते फ्लाइट का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। तीन गुना महंगा हुआ मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 1 मार्च को मुंबई से पटना के लिए सीधी फ्लाइट का किराया 23,453 रुपए है। आमतौर पर यह 7-8 हजार रुपए होता है।
कोलकाता-पटना फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा होली पर्व के आसपास कोलकाता से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया ज्यादा नहीं बढ़ा है। 1 मार्च को यह 4 हजार रुपए से अधिक था। आम दिनों में किराया करीब 3000 रुपए रहता है। बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ा होली के चलते बेंगलुरु से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। यह करीब 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आम दिनों में यह 6-7 हजार रुपए होता है।
सरकार ने मनमाना किराया बढ़ाने पर लगाई है रोक होली के मौके पर दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया इस बार बहुत अधिक नहीं बढ़ा था। पिछले साल छठ के मौके पर किराया 60 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इस बार किराया बहुत ज्यादा नहीं बढ़ने के पीछे इंडिगो संकट के वक्त केंद्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला है। तीन महीना पहले केंद्र सरकार ने एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी थी। तय किया था कि सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकती। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी। वहीं, अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी। अब जानिए, होली स्पेशल बसों की हालत, BSRTC चला रही 200 बसें होली के मौके पर बिहार के लोग घर आ सकें इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 200 बसें चला रही है। 23 फरवरी से बिहार से दिल्ली, अंबाला , गुरुग्राम, रांची और उत्तर प्रदेश के बीच इन बसों को चलाया जा रहा है। इनमें 50 AC बसें हैं। यह सेवा 23 मार्च तक जारी रहेगी। सरकार टिकट किराये पर भारी सब्सिडी दे रही है। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 बसें चल रहीं बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 बसें चलाई जा रही हैं। हरियाणा के लिए 51 बसों का संचालन किया जा रहा है। पटना से जाने वाली सभी बसों में 60 से 70 प्रतिशत सीट फुल रह रही हैं। दूसरे राज्यों से पटना लौटने वाली बसें 100% फुल रह रही हैं। होली पर आने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। पर्व के बाद जाने वाले लोग बढ़ जाएंगे। पटना से दिल्ली के लिए दो तरह की बसें चल रहीं हैं। नार्मल 2/2 सीटर बसों में सीटों की संख्या 40 से 51 तक होती है। वहीं, स्लीपर बसों में सीटों की संख्या 25 से 35 होती है। सामान्य इंटरसिटी बसें जो बिहार के अन्य शहरों में चलायी जा रही हैं, इसमें सीटों की संख्या 45 से लेकर 50 तक है। पटना-दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा सब्सिडी BSRTC के अनुसार पटना से दिल्ली के लिए एसी सीटर बस का किराया सब्सिडी के बाद 1254 रुपए है। सरकार प्रति टिकट 619 रुपए सब्सिडी दे रही है। वहीं, एसी स्लीपर बस का किराया सब्सिडी के बाद 1893 रुपए तय किया गया है। इसपर प्रति टिकट सरकार 919 रुपए सब्सिडी दे रही है।
Source link