Newswahni

मधेपुरा पर बाइक सवार छात्र की मौत सिर में आई गंभीर चोट अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इलाज के दौरान तोड़ा दम…




मधेपुरा में नेशनल हाईवे-131 पर पथराहा में बीराना क्लिनिक के समीप गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र की ईटहरी पंचायत के भ्रमरपुर बासा वार्ड छह निवासी गंगा प्रसाद मंडल के बेटे दीपक कुमार (23) के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब दो बजे की है। राहगीरों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया दीपक अपनी बाइक पर सवार होकर अकेले सिंहेश्वर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बीराना क्लिनिक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। दीपक के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में जब उसके मोबाइल पर आए फोन को उठाया, तब जाकर परिजनों को इसकी सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि होनहार दीपक बिहार पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहा था और भविष्य में खाकी वर्दी पहनकर सेवा करना चाहता था। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top