Newswahni

गयाजी में छत बनेगी कमाई का जरिया सोलर कंपनियों ने स्टॉल लगा कर खर्च की दी जानकारी डीएम बोले बिल जीरो करने का…




गयाजी में बिजली के बढ़ते बिल से राहत दिलाने और लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। हरिदास सेमीनारी इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम शशांक शुभंकर, विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि अब समय पारंपरिक बिजली पर निर्भर रहने का नहीं, बल्कि सौर ऊर्जा अपनाने का है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति दिलाना है। घर-घर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना मकसद साथ ही घर-घर ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। डीएम ने बताया कि गया में तेजी से लोग अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं जो अपनी जरूरत से अधिक बिजली उत्पादन कर रहे हैं और अतिरिक्त यूनिट ग्रिड में देकर अपना बिजली बिल शून्य कर चुके हैं। विद्युत अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से 1.1 किलोवाट का मुफ्त सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए लाभुकों को केवल सुविधा ऐप के माध्यम से अपनी सहमति देनी होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की। विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक 24 आवेदन आ चुके है। उन 2400 में से 1000 के करीब आवेदकों को लाभान्वित किया जा रहा। अन्य की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि गयाजी को सोलर सिटी के रूप डेवलप करना है। इसे मिशन के रूप में विभाग ने लिया है। उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किया सोलर मेले में 15 सोलर कंपनियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया, अनुमानित खर्च और उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी। उपभोक्ताओं की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिनका बिजली बिल सोलर सिस्टम लगाने के बाद शून्य हो गया है। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले सोलर वेंडरों को भी प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिले में बढ़ती सोलर जागरूकता को प्रशासन ऊर्जा क्रांति की दिशा में बड़ा कदम मान रहा है। अब लक्ष्य है कि हर घर सोलर, हर घर आत्मनिर्भर।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top