![]()
जमुई में रविवार दोपहर एक नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर घर से खेत की ओर ले गया और उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। परिजन के पहुंचने की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित बालक के परिजन ने लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार शाम पीड़ित बालक को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका परीक्षण कराया गया। घटना जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र का है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग है। चंद्रमंडी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और चिकित्सा पदाधिकारी से शीघ्र मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
Source link