Newswahni

भागलपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत मायागंज में परिजनों का हंगामा पति बोला डॉक्टरों की लापरवाही से पत्नी की जान चली…




भागलपुर के मायागंज अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा। मृतका की पहचान मुंगेर के बरियारपुर निवासी ओमकार देव की पत्नी पूजा कुमारी(25) के तौर पर हुई है। बाहर से ब्लड लाकर दिया, लेकिन समय पर चढ़ाया नहीं पति ने बताया कि रविवार रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पूजा को मायागंज में एडमिट कराया था। सुबह ऑपरेशन थियेटर लेकर गए। कुछ देर बाद किसी अन्य गंभीर मरीज के आने की बात कहकर उन्हें बाहर कर दिया गया। डॉक्टरों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी से इनकार करते हुए ऑपरेशन की बात कही। ऑपरेशन के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने से हालत बिगड़ गई। बाहर से ब्लड की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन समय चढ़ाया नहीं। मरीज की सही तरीके से देखभाल नहीं की गई। स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया। लापरवाही से उसकी जान चली गई। लापरवाही के चलते ही मौत हुई है ओमकार देव ने आगे कहा कि शुरू से ही इलाज में लापरवाही बरतनी गई। अगर समय पर सही से इलाज मिलता को मेरी पत्नी की जान बच जाती थी। अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। नवजात शिशु सुरक्षित है, लेकिन मां की मौत से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top