Newswahni

कटिहार में लीटर शराब जब्त गिरफ्तार होली से पहले मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई भेजे गए जेल…




कटिहार में होली से पहले मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 फरवरी की मध्य रात्रि को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर कुल 112.140 लीटर विदेशी शराब जब्त की। पुलिस के अनुसार, कटिहार जंक्शन और उसके परिसर से दो आरोपियों को एक मोटरसाइकिल और विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। दो अन्य अभियुक्तों को 10.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया इसके अतिरिक्त, बलरामपुर थाना क्षेत्र के किरौरा और लोहागड़ा से दो अन्य अभियुक्तों को 10.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। बारसोई रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से 6.000 लीटर बीयर भी जब्त की गई। इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर गश्त और छापामारी लगातार जारी रहेगी यह अभियान होली के त्योहार के दौरान शराब की अवैध बिक्री और सेवन को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थानों पर गश्त और छापामारी लगातार जारी रहेगी तथा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top