Newswahni

मुंगेर में रामलीला मैदान दुर्गा स्थान का स्थापना दिवस मां दुर्गा के दरबार को सजाया गया पूजा अर्चना और भंडारे का कार्यक्रम…




मुंगेर जिला मुख्यालय में बस स्टेज के समीप स्थित रामलीला मैदान दुर्गा स्थान का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें सबसे पहले मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना की गई। संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। पूजा संपन्न होने के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। महिला गायिका सुश्री प्रियंका प्रकाश ने गणेश वंदना ‘तेरी जय हो गणेश’ गाकर भक्ति गीतों की प्रस्तुति आरंभ की। ‘सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर भगवान आए हैं’ जैसे भक्ति गीत प्रियंका प्रकाश ने ‘सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर भगवान आए हैं’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसे भक्ति गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गायक गोपाल सोनी ने ‘मुझे अपना दास बनाकर बुला लो चरणों में मां’ और ‘करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है’ जैसे कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्ति संगीत कार्यक्रम में नरेश ने ऑर्गन पर, मन्नू ने पैड पर और कुमार सावन ने ढोलक पर संगत की। मंच संचालन चंदू जी द्वारा किया गया। इस मौके पर संजय जालान, अंकित जालान, अशोक सितरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top