Newswahni

हिसुआ के बाजरा गांव में सड़क दुर्घटना बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हालत नाजुक होने पर नवादा रेफर…




हिसुआ प्रखंड के बाजरा गांव के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान डर्मा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और सुलोचना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अन्य वाहन ने बाइक को चकमा दे दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में धर्मेंद्र कुमार और सुलोचना देवी को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल हिसुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top