
UGC 32 Fake Universities Identified Across India Including Delhi Institutes | Image:
ANI
UGC Fake University List 2026: UGC ने साल 2026 के लिए देशभर के 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है, जिसमें दिल्ली समेत देश के कुल 12 राज्यों के विश्वविद्यालय शामिल हैं। इन फर्जी संस्थानों को बिना मान्यता के डिग्री देने वाला पाया गया है। फर्जी विश्वविद्यालयों के इस फैलते जाल को देखते हुए UGC ने ऐसे संस्थानों में प्रवेश न लेने की सलाह दी है।
खास बात यह है कि यह जाल देश की राजधानी में व्यापक रुप से फैला हुआ है, जहां फ्रॉड करने वाले इन यूनिवर्सिटी की संख्या सबसे अधिक 12 हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ये संख्या 4 हैं, जहां छात्रों के करियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
2 साल में बढ़ गए फेक यूनिवर्सिटी की संख्या
बता दें, यूजीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फेक यूनिवर्सिटीज की लिस्ट अपलोड करते हुए छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। क्योंकि फेक यूनिवर्सिटी की डिग्रियां न तो सरकारी नौकरियों में मान्य होती हैं और न ही हायर एजुकेशन में प्रवेश के लिए स्वीकार की जाती हैं। यूजीसी के पिछले दो वर्षों की लिस्ट के अनुसार देखा जाए तो फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या 20 से बढ़कर अब 32 हो गई है।
8 राज्यों से 12 राज्यों तक पहुंच
इसके अलावा जिनकी मौजूदगी दो साल पहले तक सिर्फ 8 राज्यों तक सीमित थी, अब यह 12 राज्यों तक पहुंच गई है। जिन नए राज्यों में फर्जी विश्वविद्यालयों ने अपना नया अड्डा चुना है, उनमें हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। इससे साफ है कि अवैध संस्थानों का जाल लगातार बढ़ रहा है और छात्रों को गुमराह कर पैसा ऐंठा जा रहा है।
राजधानी में सबसे ज्यादा
UGC के फरवरी 2026 के इस लिस्ट के मुताबिक, फेक संस्थानों का सबसे ज्यादा नाम दिल्ली से सामने आए हैं। राजधानी में कुल 12 संस्थानों को फर्जी घोषित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 4, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में 2-2 फर्जी विश्वविद्यालय हैं। वहीं, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 यूनिवर्सिटी फेक हैं।
UGC एक्ट 1956 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं
UGC ने स्पष्ट किया है कि ये संस्थान UGC एक्ट 1956 के तहत मान्यता प्राप्त नहीं हैं, न ही इन्हें केंद्र या राज्य सरकार से कोई वैध अनुमति है। छात्रों और अभिभावकों को विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट (ugc.gov.in) पर उसकी मान्यता जरूर जांच लेनी चाहिए।
बता दें, ये संस्थान आकर्षक नामों जैसे ‘United Nations University’, ‘Commercial University’, ‘Adhyatmik Vishwavidyalaya’ आदि से छात्रों को लुभाते हैं। आलम यह भी है कि ये फर्जी विश्वविद्यालय विदेशी यूनिवर्सिटी के नाम पर भी लोगों को ठग रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने यूजीसी को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में उनके नाम पर चल रहे एक फर्जी विश्वविद्यालय की शिकायत की थी।
देखें लिस्ट…