Newswahni

जेवर एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का देख रहे हैं सपना इस अथॉरिटी ने लॉन्च की आवास विकास की नई स्कीम जानें डिटेल…



House Near Jewar Airport: दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदना अब एक सपना जैसा है, जो भविष्य के लिए काफी बड़ा निवेश साबित हो सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) एक शानदार मौका लेकर आया है। UPAVP ने सस्ते और रेडी-टू-मूव घरों के लिए बंपर स्कीम निकाली है। इसके तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के नजदीक बुलंदशहर में आप बेहद किफायती दाम में घर के मालिक बन सकते हैं।  

मिडिल क्लास के लिए बजट फ्रेंडली ऑप्शन

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (मेरठ जोन) ने बुलंदशहर योजना संख्या-1 में एलआईजी (LIG) फ्लैट्स के लिए ई-ऑक्शन (ऑनलाइन नीलामी) शुरू की है। इन मकानों का क्षेत्रफल लगभग 61.82 वर्ग मीटर है, जो छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक बेहतरीन है। 

इन घरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये ‘रेडी-टू-मूव’ स्थिति में हैं, यानी आपको पजेशन (Ownership) के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने इन मकानों की शुरुआती आरक्षित कीमत 22.62 लाख रुपये तय की है, जो दिल्ली-NCR की मौजूदा कीमतों के मुकाबले काफी कम है।

कनेक्टिविटी और जेवर एयरपोर्ट से नजदीकी

इस हाउसिंग स्कीम की सबसे अच्छी बात है, इसकी इसकी लोकेशन, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से मात्र 36 किलोमीटर की दूरी पर है। यह प्रोजेक्ट एनएच-91 (NH-91) से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे दिल्ली, खुर्जा और अलीगढ़ जैसे शहरों तक आना-जाना बहुत आसान हो जाता है। आप कार के जरिए करीब 45 से 50 मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट के चालू होने और आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कारण आने वाले सालों में इस क्षेत्र की प्रॉपर्टी वैल्यू में जबरदस्त उछाल आने वाला है।

अगर आप इस नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको कुल कीमत का 5 प्रतिशत (करीब 1,13,137 रुपये) टोकन अमाउंट के रूप में जमा करना होगा। यह संपत्ति पूरी तरह से ‘फ्री होल्ड’ है, जिसका मतलब है कि मालिकाना हक पूरी तरह आपका होगा। ऑनलाइन नीलामी की तारीख 19 फरवरी 2026 तय की गई है। 

यदि किसी प्रॉपर्टी के लिए केवल एक ही बोली (Bid) आती है, तो नियम के अनुसार 12 मार्च 2026 को दोबारा नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इच्छुक खरीदार किस्तों में भुगतान का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके अलावा एकमुश्त भुगतान करने वालों को विशेष छूट दी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top