Newswahni

मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा धर्म प्रचार कर रही महिलाओं को भीड़ ने घेरा पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत…




मुजफ्फरपुर में आज बच्चा चोरी की अफवाह पर जमकर हंगामा हुआ। भीड़ ने धर्म प्रचार कर रही दो महिलाओं को बच्चा चोर समझकर बंधक बना लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार का प्रयास किया। मनियारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बचाया। घटना मनियारी थाना क्षेत्र स्थित सोनवर्षा बाजार की है। आज दोपहर दो महिलाएं सोनवर्षा बाजार क्षेत्र में घूम रही थीं। इसी दौरान किसी ने उन्हें संदिग्ध मानकर ‘बच्चा चोर’ होने की अफवाह फैला दी। यह खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोग आक्रोशित थे और महिलाओं के साथ मारपीट करने पर उतारू थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मनियारी थाना पुलिस बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उग्र भीड़ को शांत कराया और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने महिलाओं को तुरंत सुरक्षा घेरे में लेकर थाने पहुंचाया। धर्म प्रचार के उद्देश्य से आई थीं महिलाएं मामले की छानबीन के बाद मनियारी थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिलाओं पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और गलतफहमी का परिणाम थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं एक धार्मिक संगठन से जुड़ी हुई हैं और इलाके में धर्म प्रचार के उद्देश्य से आई थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top