Newswahni

उग्रनाथ महादेव मंदिर का जायजा लेने पहुंचे विधायक माधव आनंद मधुबनी में चोरों ने ज्वेलरी चुराए फुटेज भी आया सामने…




मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर में चोरी की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुरा लिए। चोरी की इस घटना के बाद मधुबनी विधायक माधव आनंद ने भवानीपुर स्थित उगना महादेव मंदिर के प्रांगण पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस मामले को अत्यंत पीड़ादायक और शर्मनाक बताया। विधायक ने कहा कि इस घटना से न केवल मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंची है, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को भी गहरा आघात लगा है। ”दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी” विधायक माधव आनंद ने पुलिस प्रशासन से विस्तार से बातचीत कर जांच की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मिलकर उनके दुख और आक्रोश को समझा और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल एक चोरी की घटना नहीं, बल्कि आस्था पर किया गया आघात है, और कानून सबके लिए समान है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबनी सर्किल इंस्पेक्टर, पंडौल थाना और सकरी थाना की पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बारीकी से जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और चोरों की पहचान लगभग कर ली गई है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top