Newswahni

भोजपुर में जमीन विवाद में पाटीदार आपस में भिड़े मारपीट में एक ही परिवार के सदस्य घायल लाठी डंडे से किया हमला…




भोजपुर जिले के हाथी टोला गांव में गुरुवार को नाद बनाने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रामनाथ सिंह(65), सुरेश सिंह(55) और राज कुमार सिंह(33) के तौर पर हुई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है।
जमीन नापी के लिए बोला तो लाठी-डंडे से हमला कर दिया रामनाथ सिंह ने बताया कि पाटीदार मेरे हिस्से की जमीन पर गाय के लिए नाद बना रहे थे। इस पर मैंने आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले जमीन की नापी कर ली जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसके हिस्से में है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजू सिंह सहित कई लोगों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया, हालांकि स्थानीय लोगों और परिजनों के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जमीन विवाद के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top