![]()
नवादा में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का तीसरा दिन जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ। यह परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित हो रही है। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की गई। केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास के विशेष इंतजाम किए गए थे। पहली पाली में कुल 16,782 परीक्षार्थियों में से 16,454 उपस्थित हुए, जबकि 328 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 18,039 परीक्षार्थियों में से 17,689 परीक्षार्थी शामिल हुए और 350 अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आगामी 20 फरवरी 2026 को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Source link