
Sarkari Naukri 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका दे रहा है। रेलवे भर्ती सेल, वेस्टर्न रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती हेतु सामान्य अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न मंडलों और कार्यशालाओं में कुल 5,349 प्रशिक्षण पद भरे जाएंगे।
बता दें, यह रेलवे भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत की जा रही है, जिसके लिए रेलवे भर्ती सेल – वेस्टर्न रेलवे (RRC-WR) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जो 21 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, इसके लिए अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 तक रखी गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए छात्रों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में ITI होना अनिवार्य है, जिसके लिए वह आवेदन कर रहे हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्र आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
क्या है आयु में रिजर्वेशन सिस्टम?
सरकारी मानदंडों के अनुसार, इसमें भी आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी। इसके तहत SC/ST को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष तक की छूट दी जाएगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम 6 माह की निरंतर सैन्य सेवा पूरी की हो।
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जो नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि SC, ST, PwBD और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा…