Newswahni

भागलपुर में मकर संक्रांति पर दंगल शुरू पहले दिन जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम ग्रामीणों युवाओं की भीड़ जुटी…




भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित गोसाईदासपुर के मधु बाबा प्रांगण में मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय पारंपरिक दंगल का भव्य शुभारंभ हुआ। पंचायत समिति सदस्य संजय यादव ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। दंगल के पहले दिन क्षेत्रीय और ग्रामीण अखाड़ों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुल 10 जोड़ी पहलवानों के बीच जोरदार कुश्तियां हुईं, जिसमें दांव-पेंच और ताकत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हजारों दर्शकों ने इसका भरपूर मनोरंजन किया। कई गांवों के पहलवानों ने भाग लिया गोसाईदासपुर के अलावा अजमेरीपुर, श्रीरामपुर, सरदारपुर सहित आसपास के कई गांवों के पहलवानों ने भाग लिया। अखाड़े में उतरते ही पहलवानों के जोश और दर्शकों की तालियों से पूरा माहौल रोमांचक हो गया। सुबह से ही ग्रामीणों और युवाओं की भारी भीड़ अखाड़े के चारों ओर जुटी रही। आयोजन को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस दंगल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे व गलत रास्तों से दूर रखकर खेलों से जोड़ना है। सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा दंगल के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजक टीम ने भीड़ नियंत्रण और पहलवानों की सुविधाओं का जिम्मा संभाला, साथ ही दर्शकों के लिए बैठने और खड़े होकर देखने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top