![]()
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। आज नॉमिनेशन पेपर की स्क्रुटनी होगी और शाम 5 बजे कैंडिडेट का लिस्ट जारी कर दिया जाएगा। सेंट्रल पैनल के पांच पद के लिए कुल 51 और काउंसलर के 22 पदों के लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। अध्यक्ष पद के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, महासचिव के लिए 9, उपाध्यक्ष के लिए 9, संयुक्त सचिव के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी प्राप्त नॉमिनेशन पेपर की जांच 19 फरवरी को जांच समिति करेगी। इसके बाद स्वीकृत और अस्वीकृत अध्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार जांच परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह 20 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक उच्च अपीलीय प्राधिकार के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार 21 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों की सूची 21 फरवरी को यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
काउंसलर के 22 पदों के लिए 54 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा वहीं, काउंसलर के लिए पटना साइंस कॉलेज से चार, पटना लाॅ कॉलेज चार, पटना कॉलेज से चार, मगध महिला कॉलेज से चार, पटना वीमेंस कॉलेज से आठ, वाणिज्य महाविद्यालय से चार, कला-शिल्प महाविद्यालय से चार, बीएन कॉलेज से पांच, विज्ञान संकाय से तीन, मानविकी संकाय से चार, समाज विज्ञान से छह और वाणिज्य, लाॅ और शिक्षा से दो उम्मीदवार शामिल हैं। पटना ट्रेनिंग कॉलेज और वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज में एक-एक उम्मीदवारों ने ही काउंसलर पद के लिए पर्चा दाखिल किया है, इनका निर्विरोध चुनाव जाना तय है।
विभिन्न पार्टी के छात्र संगठन प्रत्याशियों ने किया नामांकन चुनाव के लिए विभिन्न दलों ने नामों की घोषणा की है। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अनुष्का, छात्र जदयू की ओर से प्रिंस ने अध्यक्ष पद, एआईएसएफ की ओर से सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष पद के लिए गीता कुमारी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। आईसा ने सबा आफरीन और NSUI छात्र संगठन से शांतनु शेखर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।
Source link