Newswahni

रेलकर्मी की सीने में गोली मारकर हत्या लखीसराय में छुट्टी पर आए थे घर घायल अवस्था में परिवार को किया फोन…




लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघी गांव के बहियार में एक रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान घोघी गांव निवासी संतोष उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई है। संतोष कुमार अपने घर घोघी आए हुए थे। देर शाम वह गांव के बहियार स्थित अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार ने मोबाइल फोन से अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और मदद मांगी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top