Newswahni

पति ने पत्नी का बनाया प्राइवेट रिश्तेदारों को भेजा और सोशल मीडिया पर कर दिया कट्टा लेकर पहुंचा ससुराल फिर…



MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर वायरल कर दिया। आरोपी की पहचान शिवम साहू के रूप में हुई है।

आरोपी शिवम साहू की शादी पीड़ित से 10 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही वह पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा। उसने कुल 3 लाख रुपये दहेज की मांग की, जिसमें से 2 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन बाकी राशि के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा। दहेज न मिलने पर उसने पत्नी को धमकियां भी दीं।

आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स देखने का आदी था और खुद को पोर्न स्टार बनाने की सनक में था। आरोप है कि इसी चाहत में उसने दिसंबर 2025 में अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाने के दौरान 13 मिनट 14 सेकंड का प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने इस वीडियो को रिश्तेदारों को भेजा, सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर अपलोड कर दिया, जिससे वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

जब पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपी ने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह जानबूझकर किया ताकि लोग उसे पहचानें और वह फेमस हो जाए। आरोपी ने कथित तौर पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

आरोपी 12 फरवरी 2026 को हथियार लेकर पल्सर बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की सूचना पर रीवा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी, महिला की निजता का उल्लंघन, आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top