Newswahni

खेत गई युवती पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया घर से मीटर दूर का मामला परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल…




जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के नारियाना इलाके में शौच के लिए खेत गई एक 19 वर्षीय युवती पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घायल युवती की पहचान नारियाना निवासी ब्रह्मदेव पासवान की पुत्री रवीना कुमारी (19) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रवीना सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। दोनों हाथों और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म कुत्तों के हमले से युवती के दोनों हाथों और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए। रवीना के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। रवीना के पिता ब्रह्मदेव पासवान ने बताया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top