Newswahni

गौरव गोगोई ने मुझे सबके सामने बेइज्जत किया इस्तीफे के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा राहुल गांधी पर लगाया बड़ा…



असम में इस साल विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) होना है। मगर चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस की अंदर कलह भी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा (Bhupen Borah Resign) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वो BJP का दामन थामने वाले हैं। इस बीच भूपेन बोरा ने अपने इस्तीफे और गौरव गोगोई के आरोपों पर पलटवार किया है।

कांग्रेस से अपने इस्तीफे पर भूपेन कुमार बोरा ने कहा, “मैंने कांग्रेस पार्टी को 32 साल दिए। कांग्रेस ने मुझे MLA से APCC अध्यक्ष बनाया।  जब मैं 2021 में अध्यक्ष बना, तो कांग्रेस AIDUF के साथ गठबंधन में थी। मैंने गठबंधन तोड़ा। उसके बाद, मैंने INDIA गठबंधन बनने से पहले 16 पार्टियों के साथ गठबंधन किया। उपचुनाव में तय हुआ कि एक सीट CPI(ML) को दी जाएगी, लेकिन अचानक उस रात, एक अलग व्यक्ति के नाम की घोषणा की गई जो कभी कांग्रेस का सदस्य नहीं था।”

मैं अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता-भूपेन बोरा 

भूपेन बोरा ने आगे कहा, “गौरव गोगोई वह सीट नहीं जीता पाए। 9 फरवरी को गठबंधन को लेकर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। मुझे फिर से गठबंधन बनाने के लिए कहा गया। मैंने बातचीत शुरू की। 11 तारीख को गौरव गोगोई ने कहा कि आप अकेले नहीं रकीबुल हुसैन को भी साथ ले लीजिए। मैं सभी पार्टियों से बात कर रहा था, लेकिन 13 तारीख को गौरव गोगोई ने ऐलान किया कि भूपेन बोरा ने गलतफहमी पैदा की है। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने मुझे सबके सामने बेइज्जत क्यों किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैंने राहुल गांधी से भी कहा कि मैं ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा।”

 BJP में शामिल होने का बहाना है- गौरव गोगोई

वहीं, भूपेन कुमार के बयानों पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, “ये सब BJP में शामिल होने का बहाना है। जब कोई BJP में शामिल होता है तो उसे एक स्क्रिप्ट मिलती है, और उसे स्क्रिप्ट पढ़नी होती है। असम के लोग सोच रहे हैं कि आपको कांग्रेस पार्टी में दिक्कतें हो सकती हैं तो आप दूसरी पार्टी में क्यों नहीं शामिल हो जाते जो BJP से लड़ रही है। और भी पार्टियां हैं जो BJP से लड़ रही हैं। इस्तीफे के एक दिन के अंदर ही आपने हिमंत बिस्वा सरमा से हाथ क्यों मिला लिया?”

भूपेन बोरा ने बताया क्यों छोड़ा कांग्रेस?

भूपेन बोरा ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की बात खुद भी स्वीकार कर ली है। दूसरी ओर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेन बोरा से मुलाकात की है और बताया कि 22 फरवरी को बोरा बीजेपी का दामन थामेंगे। भूपेन बोरा ने एक बार फिर साफ कर दिया कि उनके बीजेपी में शिफ्ट होने की सबसे बड़ी वजह कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और गौरव गोगोई है जो असम में कांग्रेस को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top