Newswahni

मधुबनी में मैट्रिक परीक्षा जारी परीक्षार्थी शामिल केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा दूसरे दिन कई स्टूडेंट्स की एग्जाम छूटी…




मधुबनी में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच जारी रही। जिले के सभी 71 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित की गई, हालांकि देर से पहुंचने के कारण राजनगर, जयनगर और मधुबनी शहर के कई केंद्रों पर छात्रों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। दूसरे दिन दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा ली जा रही है। इस वर्ष जिले भर से कुल 71,977 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। दोनों पालियों में 25 फरवरी तक एग्जाम यह वार्षिक परीक्षा दोनों पालियों में 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सदर अनुमंडल क्षेत्र में 33, बेनीपट्टी में 8, जयनगर में 6, झंझारपुर में 17 और फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र में 7 केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी (डीएम) ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 248 अधिकारियों को स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट, चाय-पान और किताबों की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पाए जाने पर संबंधित वीक्षक की भी जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही सभी परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और परीक्षा भवन के सामने व पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। मोबाइल सहित कदाचार में सहयोग करने वाले सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति है, जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top