
Rajya sabha Elections 2026: 10 राज्यों की खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इसकी तारीख और पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन शाम वोटों की गिनती भी होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
जिन 37 सीटों पर उसमें महाराष्ट्र की सात, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा की चार, असम की तीन, छत्तीसगढ़- हरियाणा और तेलंगाना की दो-दो और हिमाचल प्रदेश की एक सीट खाली हो रही हैं, जिस पर चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद 5 मार्च को नामांकन भरे जाएंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 9 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक 20 मार्च 2026 से पहले चुनाव पूरा होना है।
कुल 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 सदस्य चुने जाते हैं। राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। चुनाव आयोग के बताया है कि जिन सीटों पर चुनाव होंगे, वह सभी अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।