Newswahni

कैमूर में पांच नए पुलिस अंचल प्रस्तावित ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव अंचलों की संख्या आठ होगी…




कैमूर में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल ने पुलिस मुख्यालय को पांच नए पुलिस अंचल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में जिले में केवल तीन पुलिस अंचल हैं। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अंचलों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। प्रस्तावित पांच नए अंचलों में रामगढ़, कुदरा, दुर्गावती, बेलांव और अधौरा शामिल हैं। इन अंचलों में सर्किल इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे, जो नॉन-एसआर (नॉन-सीरियस) मामलों की निगरानी करेंगे और अपने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखेंगे। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी प्रस्ताव के अनुसार, भभुआ अंचल में केवल भभुआ थाना रहेगा। बेलांव अंचल में भगवानपुर, सोनहन, बेलाव और कर्मचट थाने शामिल होंगे। इसी तरह, अधौरा अंचल में अधौरा, लोहरा, सारोदाग, चौंधरना, करर और आथन थाने रखे जाएंगे। चांद अंचल में चांद और चैनपुर थाने होंगे। मोहनिया अनुमंडल में सिर्फ मोहनिया थाना और दुर्गावती अंचल में दुर्गावती थाना शामिल रहेगा। कुदरा अंचल में कुदरा और कुढ़नी थाने, जबकि रामगढ़ अंचल में रामगढ़, नुआंव और कुछीला थाने रखे जाएंगे। इन नए अंचलों की स्थापना से नॉन-एसआर केसों की बेहतर सुपरविजन हो सकेगी। साथ ही, अपराध नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी। यह कदम कैमूर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top