
PM मोदी बोले- भारत-फ्रांस की दोस्ती से दुनिया में स्थिरता आएगी | Image:
X
Emmanuel Macron India Visit: फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। मंगलवार, 17 फरवरी को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, व्यापार, नवाचार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर सहमति बनी।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारतीय रक्षा उत्पादन और रक्षा उद्योग में निजी क्षेत्र की भूमिका पर जोर दिया।
मित्र इमैनुएल मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्सिले की यात्रा की थी, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक प्रमुख गेटवे भी है।’
भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति- PM मोदी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा ‘ भारत-फ्रांस साझेदारी वैश्विक स्थिरता के लिए एक मजबूत शक्ति है। हम फ्रांस की विशेषज्ञता और भारत की विशाल क्षमता का संयोजन कर रहे हैं। हम विश्वसनीय प्रौद्योगिकियों का विकास कर रहे हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे और संयुक्त विकास परियोजनाओं के माध्यम से मानव विकास सुनिश्चित करेंगे और बहुपक्षवाद, संवाद और कूटनीति के माध्यम से स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को निरंतर मजबूत करते रहेंगे।’
रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा को कनेक्ट करेंगे-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष है। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदार में से एक है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है।’ उन्होंने आगे कहा ‘रक्षा,स्वच्छ ऊर्जा हो या स्पेस हम सब जगह अपने उद्योग को कनेक्ट करेंगे। जॉइंट इनोवेशन के नए सेंटर तैयार करेंगे।’
इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन मजबूत करना-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के लॉन्च से अब हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं क्योंकि इनोवेशन आइसोलेशन में नहीं बल्कि मिलकर काम करने से होता है। इसलिए, इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के दौरान हमारा लक्ष्य लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।’