Newswahni

रील के जुनून में अंधा हो गया रईसजादा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कैसे मारी साहिल की बाइक में टक्कर दर्दनाक…



दिल्ली के द्वारका इलाके में एक नाबालिग के स्टंट और रील के जुनुन ने 23 साल के नौजवान साहिल की जान ले ली। साहिल धनेश्रा की मौत ने उसकी मां की दुनिया उजाड़ दी, क्योंकि सिंगल मदर होने के नाते उनके जीने की एक वजह थी, उसक बेटा। वो भी उसे छोड़कर चला गया। अब एक मां जिसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है, शासन, प्रशासन से बस न्याय की मांग कर रही है। इस बीच घटना का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे के समय स्कॉर्पियो की स्पीड और और गलत दिशा में स्टंट साफ दिख रहा है।

बीते 3 फरवरी को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एसयूवी ने 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की जान ले ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि गाड़ी चला रहा 17 वर्षीय नाबालिग लड़का अपनी बहन के साथ ‘स्पीड फन रील’ शूट कर रहा था, जिसके दौरान उसने लापरवाही बरती और हादसा हो गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11:57 बजे लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ। स्कॉर्पियो (नंबर UP57BM3057) गलत दिशा में तेज गति से आ रही थी। पहले उसने एक बस से बाल-बाल बचकर अपनी लेन छोड़ी, फिर साहिल की बाइक से सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के ठीक पहले का Video आया सामने

अब वो वीडियो भी सामने आ गया जब हादसे के समय कार में सवार नाबालिग चालक अपनी बहन के साथ स्टंट रील बना रहा था। वीडियो में कार की स्पीड साफ दिखाई दे रही है। नाबालिग की बहन कार में रील बनाती भी दिख रही है। सामने से साहिल बाइक से आ रहा था और स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने एक पार्केड स्विफ्ट डिजायर कैब को भी टक्कर मारी, जिसमें कैब ड्राइवर घायल हो गया और उसे आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आए सामने?

साहिल को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर में गंभीर चोट और  रक्तस्राव और कई फ्रैक्चर दर्ज किए गए हैं। आरोपी नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने पेश किया गया, जहां से उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था। मगर 10 फरवरी 2026 को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर उसे अंतरिम जमानत दे दी गई। साहिल की मां न्याय की गुहार लगा रही है।

यह महज एक्सीडेंट नहीं,मर्डर है-इन्ना माकन

साहिल की मां इन्ना माकन, जो एक सिंगल मदर हैं, बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा, “मैंने 23 साल अकेले उसे पाला। वह यूके में मास्टर्स करने वाला था, लेकिन एक फन रील की वजह से सब खत्म हो गया। यह महज एक्सीडेंट नहीं, आपराधिक कृत्य है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान थे, फिर भी उसके पिता ने उसे गाड़ी चलाने से नहीं रोका। 

न्याय की गुहार लगा रही मां

इन्ना ने कहा, ‘किसी के पिता के पास पैसा है तो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन मेरे बेटे की जान कौन लौटाएगा?’  उन्होंने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनका बेटा सड़क पर बुरी हालत में पड़ा था। उसकी बाइक के कई टुकड़े हो चुके थे, जैकेट फट चुकी थी। मैं वहां पर 10 मिनट तक चिल्लाती रही, एंबुलेंस सामने ही खड़ी थी, लेकिन मेरा बच्चा सड़क पर ही पड़ा रहा।’ मां का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बेटे को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इन्ना माकन ने सरकार, मीडिया और समाज से न्याय की गुहार लगाई है।
 

यह भी पढ़ें:  Delhi Accident: पुलिस पर्ची काटती रही, खुद ही मृत घोषित कर दिया…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top