Newswahni

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कोलकाता बिहार एसटीएफ ने की छापेमारी हैंडलूम की आड़ में बनाया जा रहा था हथियार…




भागलपुर में अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बंगाल और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग इलाके में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी की। यह फैक्ट्री हैंडलूम की आड़ में संचालित की जा रही थी। छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था, जिसमें भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह और सिटी डीएसपी राकेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम शामिल थी। एसटीएफ ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से कई अवैध हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और गिरफ्तारियों तथा बरामद हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। छह महीने से किराएदार हैंडलूम की आड़ में बना रहा था हथियार प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह मकान नासिर नामक व्यक्ति का है। यहां पिछले करीब छह महीने से एक किराएदार हैंडलूम की आड़ में हथियार बना रहा था। स्थानीय लोगों को शक न हो, इसके लिए हैंडलूम की आवाज और बुनाई का बहाना बनाया जाता था। इस नेटवर्क का सुराग कोलकाता में हुई एक बड़ी कार्रवाई के बाद मिला था। कोलकाता एसटीएफ ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर भागलपुर में यह छापेमारी की गई। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह बिहार और बंगाल में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। इलाके की घेराबंदी कर पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन फिलहाल, पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई को अवैध हथियार कारोबार पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top