Newswahni

दिल् ली पुलिस पर्ची काटती रही खुद ही मृत घोषित कर दिया सड़क हादसे में साहिल की मौत पर मां ने किया बड़ा…



राजधानी दिल्ली के द्वारका में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ दी। 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत के बाद उनकी सिंगल मदर इन्ना माकन के सवाल अब सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। रिपब्‍लिक भारत से बातचीत में इन्ना माकन ने बताया कि जब पुलिस ने उन्‍हें सूचना दी तो वो हादसे वाली जगह पहुंचीं। उन्‍होंने देखा कि साहिल को एक चद्दर से ढका गया था और पुलिस पर्ची काट रही थी। उन्‍होंने सवाल उठाया कि पुलिस अस्‍पताल भेजे बिना खुद से मृत घोषित कैसे कर दिया?

इन्ना ने बताया, ‘जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनका बेटा सड़क पर बुरी हालत में पड़ा था। ‘उसकी बाइक के कई टुकड़े हो चुके थे, जैकेट फट चुकी थी। मैं वहां पर 10 मिनट तक चिल्लाती रही, एंबुलेंस सामने ही खड़ी थी, लेकिन मेरा बच्चा सड़क पर ही पड़ा रहा।’ मां का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें बेटे को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। ‘मैं चार घंटे तक अस्पताल में चिल्लाती रही, मिन्नते करती रही, अपने बच्चे के लिए आखिरी कोशिश करना चाहती थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। पोस्टमार्टम के बाद ही बेटे की बॉडी मिली ।

रील बनाने की वजह से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

इन्ना ने कहा, ‘मेरा बेटा 3 फरवरी को ऑफिस जा रहा था। वह (स्कॉर्पियो चालक) अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो में रील बनाने के लिए निकला था। रील में साफ दिख रहा है कि स्कॉर्पियो कितनी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। वह गाड़ी गलत दिशा में चला रहा था और बस के ठीक सामने आकर उसने स्टंट किया। मेरे बेटे ने दाईं ओर देखा कि आगे निकलने की जगह है या नहीं, क्योंकि बस के बाईं ओर एक ई-रिक्शा था।

तभी स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। टक्कर के बाद भी स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक नहीं लगाया। इस हादसे में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।’ मां ने आगे कहा, ‘ यह कोई सड़क हादसा नहीं है बल्कि यह एक आपराधिक कृत्य है। कुछ लोगों को लगता है कि उनके माता-पिता अमीर हैं, इसलिए वे सड़क पर कुछ भी कर सकते हैं। यह अपराधी मानसिकता है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं है। मेरे बेटे की मौत उनकी मजाक में बनाई गई रील की वजह से हुई।’

मां का इकलौता सहारा था साहिल

इन्ना ने बताया कि उन्होंने साहिल को अकेले 23 साल तक पाला था और वह एक होनहार और मेहनती युवक था, जिसका सपना विदेश जाकर अपना करियर बनाना था। इन्ना ने बताया कि साहिल जब 2 साल का था तभी से वो उसे लेकर अलग रहने लगी थीं। वो उनका इकलौता सहारा था।

जिस SUV ने कुचला, उस पर 13 चालान

मां ने यह भी आरोप लगाया कि जिस SUV से हादसा हुआ, उस पर पहले से ओवरस्पीडिंग के 13 चालान थे। उनका कहना है कि लापरवाही और रसूख के कारण उनके बेटे की जान चली गई। उन्होंने कहा ‘क्या किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती है? मैं एक हेल्पलेस मदर हूं… मुझे न्याय चाहिए’। इस घटना के बाद इन्ना माकन का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

पुलिस ने FIR में की लीपापोती

इन्ना ने बताया कि हादसे वाले दिन FIR में चालक की उम्र 19 साल लिखी गई थी, यानी वह 18 से ऊपर बताया गया था। बाद में उसे नाबालिग बताया गया, लेकिन FIR के अनुसार वह 19 का बताया गया था। उसकी बहन पैसेंजर सीट पर बैठी थी। दोनों घर से रील बनाने निकले थे। जो रील उन्होंने बनाई है, उसमें स्पष्ट दिख रहा है कि उनकी स्पीड कितनी खतरनाक थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top