Newswahni

एआई समिट के शानदार आगाज के बाद दूसरे दिन भी होगी बड़ी घोषाणाएं प्रमुख गुटेरेस समेत ये दिग्गज करेंगे शिरकत…



इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Expo) का शानदार आगाज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  AI समिट का भव्य उद्घाटन सोमवार शाम को किया। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। आज मंगलवार, 17 फरवरी को इस वैश्विक सम्मेलन का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी कई अहम मुद्दों पर कई देशों के प्रतिनिधि चर्चा करेंगे। UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस समेत कई दिग्गज आज इस समिट में शिरकत करेंगे, जहां चाइल्ड सेफ्टी से लेकर हेल्थ केयर तक के क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान भी होंगे।

भारत मंडपम में आयोजित इस पांच दिवसीय समिट (16 से 20 फरवरी तक) में 65 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री और तकनीकी दिग्गज शामिल हैं। समिट में 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपनी नवीनतम AI तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज समिट के दूसरे दिन एप्लाइड एआई पर विशेष सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और विकलांगजनों के क्षेत्र में AI के उपयोग पर आधारित प्रमुख केसबुक और ज्ञान संग्रह भी जारी किए जाएंगे।

AI समिट के दूसरे दिन अलग-अलग एआई कंपनियां अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन किया जाएगा।महिलाओं द्वारा संचालित एआई: वैश्विक प्रभाव चुनौती पर चर्चा होगी। अलग-अलग सत्रों में बच्चों की सुरक्षा, हेल्थकेयर और समाज पर एआई के प्रभाव पर गहन विचार-विमर्श होगा। ये सभी सत्र भारत मंडपम,सुषमा स्वराज भवन और अंबेडकर भवन में आयोजित होंगे। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने उनका स्वागत किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, गुटेरेस 17 फरवरी को उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे और एआई को अधिक समावेशी बनाने तथा इसके जोखिमों से दुनिया को आगाह करने पर जोर देंगे। समिट में 100 से अधिक देशों से लगभग 35 हजार प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जो एआई गवर्नेंस, सहयोग और वास्तविक प्रभाव पर साझा रोडमैप तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समिट में 700 से ज्यादा होंगे सेशन

समिट के दौरान कई बड़ी घोषणाएं और साझेदारियां होने की उम्मीद है। समिट की थीम “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” है, जिसका अर्थ है सभी के कल्याण और सभी की सुख-सुविधा के लिए। भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिट में पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और समाज पर असर डालने वाले 700 से ज्यादा सेशन होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top