Newswahni

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सरगर्मी बढ़ी पहले दिन नामांकन फॉर्म जमा सेंट्रल पैनल के संयुक्त सचिव पद पर उम्मीदवार ने भरा…




पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में आज से नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। आज पहले दिन सिर्फ एक उम्मीदवार ने नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया। सेंट्रल पैनल के संयुक्त सचिव पद पर एकमात्र नॉमिनेशन फॉर्म जमा किया गया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर सेंट्रल पैनल के अलावा कॉलेज काउंसेलर के पद के लिए कुल 336 फॉर्म की बिक्री हुई है। नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 14 काउंटर बनाये गए हैं। नॉमिनेशन फॉर्म सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक फॉर्म जमा लिया जाएगा। उम्मीदवार के साथ काउंटर पर केवल 2 लोग ही जाएंगे यूनिवर्सिटी की ओर से नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने के लिए कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है। किसी भी उम्मीदवार के साथ काउंटर पर केवल दो ही लोग जाएंगे। उम्मीदवारों को नॉमिनेशन फॉर्म जमा करते हुए अपने द्वारा दी गयी जानकारी और डिटेल सही है इसके लिए हस्ताक्षर भी करना होगा। नॉमिनेशन फॉर्म में दी गई जानकारी और नियम का पालन नहीं करने वाले उम्मीदवारों का नॉमिनेशन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा। नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी रखी गई है। आज छात्र संगठन ने किया चुनाव प्रचार वहीं, आज एबीवीपी की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न फैकल्टी और कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया। इसके साथ ही छात्र राजद, आइसा, एआइएसएफ, सीवाईएसएस, एआईडीएसओ के उम्मीदवारों ने विद्यार्थियों की समस्याओं का हल करने और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए तत्पर रहने का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों से अपने हक में वोटिंग करने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top