Newswahni

शेखपुरा से फरार युवती बरामद यूपी में युवक संग शादी पिता ने अपहरण की दर्ज कराई थी इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती…




शेखपुरा के सदर प्रखंड से गायब हुई 19 वर्षीय इंटर की छात्रा को हथियावा थाना पुलिस ने दस दिन बाद बरामद कर लिया है। युवती को सोमवार को मेडिकल जांच के बाद स्थानीय कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया। पिता ने 5 फरवरी को दर्ज कराई थी अपहरण की FIR अनुसंधान पदाधिकारी ने बताया कि युवती के पिता ने 5 फरवरी को हथियावा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने खोजबीन की, जिसके बाद पिता ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस को युवती के प्रेमी के मोबाइल नंबर के लोकेशन और आधुनिक तकनीक की मदद से उसके उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर दबाव बनाया, जिसके बाद युवती ट्रेन से हथियावा थाना पहुंची। घर से भागने के बाद युवती ने प्रेमी से की शादी पुलिस के अनुसार, बरामद युवती का प्रेम प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के संग्रामपुर निवासी शिव दर्शन के पुत्र सूरज कुमार से चल रहा था। युवती एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए सूरज से जुड़ी थी। प्रेम संबंध गहराने के बाद युवती घर से फरार होकर युवक के साथ शादी रचाकर अलग दुनिया बसाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि घर से भागने के बाद युवती ने यूपी के एक मंदिर में प्रेमी युवक से शादी कर ली थी और वहीं रह रही थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top