Newswahni

गयाजी में हथियार सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा पिस्टल मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद गिरोह में शामिल तस्करों की तलाश जारी…




गया में जिला पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 42,500 रुपए कैश और 96 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा डीएसपी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेलागंज इलाके में अवैध हथियार की सप्लाई होने वाली है। सूचना का सत्यापन किया गया और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। साथ ही नीमचक मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख वाहन छोड़ भागने लगा। लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। घर से हथियार बरामद पकड़े गए युवक ने अपना नाम अलख निरंजन सिंह और घर कचनावां गांव बताया। उसके पास से बरामद मोबाइल की जांच में हथियार और कारतूस की तस्वीर मिली। निशानदेही पर उसके घर से तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी देसी पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ के बाद उसके सहयोगी गोपी बिगहा निवासी मृत्युंजय साहिल उर्फ संग्राम को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 76/26 दर्ज है। 96 जिंदा कारतूस बरामद इधर, नेटवर्क की कड़ी जोड़ते हुए कोतवाली पुलिस ने दो अन्य सहयोगियों को 96 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में कोतवाली थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि गिरोह किसके इशारे पर काम कर रहा था। क्या किसी बड़ी वारदात की साजिश थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top