Newswahni

किशनगंज में रोड एक्सीडेंट में ड्राइवर की मौत अज्ञात ट्रक ने खाद्य लदे गाड़ी को टक्कर मारी बेकाबू होकर पलटा…




किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एनएच 327 ई पर आर. हुसैन चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जहां एक अज्ञात ट्रक ने खाद्य सामग्री से लदे जुगाड़ वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, वही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बहादुरगंज थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक ने वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मारी स्थानीय मुखिया शकील अहमद ने बताया कि अज्ञात ट्रक ने वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी। उन्होंने मृतक की पहचान अब्दुल कासिम ( उम्र 38 वर्ष) पिता मंसूर अली, सिंघिया-सिकंदरा निवासी के रूप में की। वही पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा जा रहा है। जल्द से जल्द अज्ञात ट्रक और चालक का पता लगाने की मांग इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अज्ञात ट्रक और उसके चालक का पता लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि मृतक कासिम मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था और घटना के समय वह सामान ढोकर ले जा रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top