Newswahni

कैमूर में मंदबुद्धि लड़की से छत पर दुष्कर्म स्वीपर ने इशारे बुलाया फिर बहाने से ले गया बहन ने कराई घंटे में अरेस्ट…




भभुआ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के सफाईकर्मी पर मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना 12 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है । मामले में पीड़िता की बहन ने शुक्रवार को भभुआ थाने में FIR दर्ज कराई है। घटना के समय घर पर अकेली थी पीड़िता आवेदन के अनुसार, घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोप है कि स्कूल में कार्यरत सफाईकर्मी राजेश ने उसे इशारे से नीचे बुलाया और बहाने से अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे जबरन स्कूल की छत पर ले गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
स्कूल परिसर के नीचे रोती हुई मिली किशोरी
परिजनों के मुताबिक, जब पीड़िता की बहन घर लौटी और उसने बहन को नहीं देखा। इसपर उसने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद किशोरी स्कूल परिसर के नीचे रोती हुई मिली। उसने अपनी बहन को पूरी घटना की जानकारी दी। बहन ने पुलिस को बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी द्वारा किशोरी को अपने साथ ले जाते हुए फुटेज भी कैद हुआ है, जिसे मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया, शुरू की जांच
पुलिस ने आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आरोपी को धर दबोचा। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी संगठनों ने स्कूल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने और बच्चों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी बोले- स्पीडी ट्रायल कराकर दिलाएंगे सजा एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि बीती रात्रि एक लड़की के साथ रेप की घटना की जानकारी मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पीडी ट्रायल करा कर आरोपी को सजा दिलाया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top