Newswahni

सीतामढ़ी ने शिकायतों के निष्पादन का दिया निर्देश दिन में समाधान करने को कहा जिला पार्षद ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा…




सीतामढ़ी की जिला पदाधिकारी रीची पांडे ने बुधवार देर शाम एक समीक्षा बैठक और जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से संवाद किया। डीएम ने सभी विभागों को आम जनता से जुड़ी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह बैठक स्थानीय लखन नारायण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में हुई। इसमें एसडीएम पुपरी गौरव कुमार, एसडीपीओ सुनीता कुमारी, एनईपी डायरेक्टर सह प्रखंड नोडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख विभा राउत ने उपस्थित अधिकारियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। बैठक में डीएम ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य और राजस्व विभाग से संबंधित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया जिला पार्षद नवल किशोर राउत ने विद्यालय सहित अन्य सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया, जिस पर डीएम ने सीओ रमेश कुमार को सभी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने पीएचडी, पंचायती राज और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा और चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। लोगों ने समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। डीएम ने संबंधित विभागों को इन पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। बैठक में बीडीओ अमित कुमार अमन, थानाध्यक्ष मोनी कुमारी, सीएचसी प्रभारी विभूति भूषण समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top