Newswahni

जन्मदिन के दिन साल के बच्चे की मौत भोजपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा केक लाने के लिए बाजार जा रहा था…




भोजपुर में जन्मदिन के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने 9 साल के बच्चे को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव की है। मृतक की पहचान इंग्लिश गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के पुत्र प्रतीक कुमार(9) के तौर पर हुई है। चाचा राजू सिंह ने भतीजा केक लाने के लिए सरैया बाजार जा रहा था। घांघर गांव के पास रोड क्रॉस करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद प्रतीक को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां नेहा देवी, भाई अनिकेत कुमार और अंशु कुमार है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top