Newswahni

पूर्णिया में फंदे से लटकता मिला बेगूसराय का युवक किराए के कमरे में मिली लाश ऑटोमोबाइल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था…




पूर्णिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। किराए के कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव मिला है। सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। मृतक सुशील कुमार बेगूसराय के सिमरिया का रहने वाला था। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित यादव टोला की है। सहकर्मी ने बताया कि सुशील ऑटो मोबाइल कंपनी में गार्ड का काम करता था। कमरे में अकेले रहता था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। खिड़की से झआंकर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
आसपास के लोगों से पूछताछ सूचना पर गुलाबबाग टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की जांच की गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसे संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। परिजन बेगूसराय से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज इस संबंध में गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top