Newswahni

कितनी होगी से का पैसे निकालने की डेली लिमिट जानें ईपीएफओ में होने वाले ये बदलाव…



EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। अप्रैल 2026 तक ईपीएफओ अपना नया ‘EPFO 3.0’ अपग्रेड और एक आधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नई व्यवस्था के आने के बाद पीएफ का पैसा निकालना किसी बैंक ऐप से ट्रांजेक्शन करने जितना आसान हो जाएगा। 

‘EPFO 3.0’ वाला नया सिस्टम लागू होने के बाद सदस्य अपने PF खाते से सीधे बैंक अकाउंट में UPI के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए किसी लंबी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा और भविष्य की बचत को ध्यान में रखते हुए एक बार में UPI से निकासी की सीमा 25,000 रुपये तक तय की जा सकती है। साथ ही, यूजर अपने कुल बैलेंस का एक निश्चित हिस्सा (लगभग 75%) ही एडवांस के तौर पर निकाल पाएंगे, ताकि रिटायरमेंट के लिए फंड सुरक्षित रहे।

नए मोबाइल ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें यूजर को दो तरह के बैलेंस दिखाई देंगे। पहला ‘एलिजिबल बैलेंस’, जिसे आप तुरंत निकाल सकते हैं, और दूसरा ‘लॉक्ड बैलेंस’, जो रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

इसके अलावा, ईपीएफओ ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा को भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। अब बीमारी, शादी या पढ़ाई जैसे जरूरी कामों के लिए किए गए क्लेम बिना किसी मानवीय दखल के महज 3 दिनों के भीतर सीधे आपके खाते में पहुंच जाएंगे।

ईपीएफओ इस सिस्टम को बैंकिंग सेवाओं की तरह ही सरल और सुरक्षित बनाने पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि कैश निकालने के लिए बैंक एटीएम की तरह ही एक डेली लिमिट तय की जा सकती है, जो 20,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।

वहीं, एक हफ्ते में निकासी की सीमा 50,000 से 1 लाख रुपये तक रहने की संभावना है। यह सीमा आपकी जरूरत और नौकरी की स्थिति पर निर्भर करेगी। फिलहाल श्रम मंत्रालय 100 डमी खातों पर इस सिस्टम का परीक्षण कर रहा है ताकि लॉन्च के समय कोई तकनीकी खामी न रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top