Newswahni

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं




भास्कर न्यूज | हसनपुरा जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की। डीएम के अचानक पहुंचने से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पेंशन योजना, मनरेगा, कृषि संबंधित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ भारत अभियान, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गमन, एलपीसी, दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की संख्या और उनके निष्पादन की स्थिति के बारे में विस्तार से पूछा तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विशेष रूप से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘फार्मर रजिस्ट्री’ की स्थिति जानी। उन्होंने पूछा कि किस पंचायत में कौन कर्मी कार्यरत है और अब तक कितने किसानों का निबंधन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा कार्य को गति देने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नजरी नक्शा के माध्यम से विभिन्न पंचायतों के राजस्व ग्रामों की प्रखंड मुख्यालय से दूरी का अवलोकन किया। उन्होंने नगर पंचायत के लिए प्रस्तावित कचड़ा डम्पिंग यार्ड एवं प्रशासनिक भवन हेतु चयनित भूमि की स्थिति और दूरी की जानकारी भी ली। वही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावे प्रखंड मुख्यालय के सामने खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल को देख अधिकारियों से पूछा कि यहां सरसों की खेती होती है क्या? वही परिसर की साफ-सफाई, कबाड़ हो चुके बीडीओ के क्षतिग्रस्त वाहन को ढ़कने की बात कहि। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, अंचलाधिकारी उदयन सिंह, प्रखंड लिपिक सेराज अली, सहायक लिपिक विजय कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। डीएम के निरीक्षण को लेकर पूरे दिन कार्यालय परिसर में प्रशासनिक हलचल बनी रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top