Newswahni

पूर्णिया सड़क हादसे में शिक्षक की मौत की स्पीड में चला रहे थे बाइक पेड़ से टकराए ससुराल से घर लौटते समय हादसा…




पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक चलाना शिक्षक को भारी पड़ा। सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार 60 के स्पीड में थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही शिक्षक की जान चली गई, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के पूर्णिया सिटी सौरा पुल के पास हुई। बाइक से ससुराल के लिए निकला था मृत शिक्षक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के जबनपुर गांव निवासी सूरज उरांव 28 के रूप में हुई है। जो एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। घटना की जानकारी देते हुए शिक्षक के पिता हरिलाल उरांव ने बताया कि उनका बेटा सूरज उरांव स्कूल से बच्चों को पढ़ाने बाइक से ससुराल के लिए निकला था। वो ससुराल पत्नी से मिलने जनता चौक, महराजी हाता गया था। वहां से लौटने के दौरान पूर्णिया सिटी के सौरा पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी पेड़ से जा टकराई। चश्मदीदों के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ बाइक की रफ्तार 60 के पार थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद से घर और ससुराल में मातम पसरा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top