Newswahni

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट गोपालगंज में एक पक्ष के छह लोग घायल अस्पताल में भर्ती…




गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धमापाकड़ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। घायलों में धमापाकड़ गांव निवासी महावीर राम के बेटे वीरेंद्र राम, जितेंद्र राम के बेटे सुमित कुमार, दीपू कुमार की पत्नी मंजू देवी, जय श्री राम के बेटे अर्जुन राम और धर्मेंद्र राम के बेटे राहुल कुमार शामिल हैं। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने कराया शांत घटना के संबंध में बताया गया कि रविवार को दूसरे टोले के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर आज आरोपी पक्ष के परिजन घायल वीरेंद्र राम के घर पहुंचे। वहां कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top