Newswahni

Bhojpur ITBP Jawan Shoots Cousin Dead, Fires at Others


भोजपुर में आईटीबीपी जवान ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में बुलेट लगी है। वारदात के बाद पड़ोसियों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। गोलीबारी में पास में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। घटनास्थल से एक खोखा मिला है।

.

मृतक की पहचान बभनौली गांव के वार्ड-7 निवासी अंबिका तिवारी के पुत्र गणेश तिवारी(50) के तौर पर हुई है। पेशे से किसान थे। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद सदर SDPO-1 राज कुमार साह, मुफस्सिल पुलिस, डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है।

घर के बाहर पत्नी के सामने हत्या

घर के बाहर पत्नी के सामने हत्या

छुट्टी में घर आने पर धमकाते थे

मृतक के बेटे गोलू ने बताया कि पापा मवेशियों को चारा देने के लिए घर के बाहर मशीन पर चारा काट रहे थे। पास में मेरी मां खड़ी थी। इस बीच उनके चचेरे चाचा ITBP जवान बसंत तिवारी उर्फ अभिषेक तिवारी अवैध हथियार लेकर वहां पहुंचे। पापा को गोली मार दी। जब भी छुट्टी पर आते हैं तो कभी छत पर, कभी घर के बाहर फायरिंग करके धमकाते थे।

QuoteImage

कुछ दिन पहले मेरे आंगन के तरफ से अपना खिड़की खोल दिया था। जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे थे। हमेशा लड़ाई का बहाना खोजते रहते थे। पापा को एक बार थप्पड़ भी मार दिया था। वो चाहते थे कि उसके डर से हमलोग घर छोड़कर चले जाए। जिस बात का डर था, आज वही हुआ ।

QuoteImage

इलाके में दहशत का माहौल।

इलाके में दहशत का माहौल।

पूरे गांव में आतंक का माहौल बना रखा है

ग्रामीण दीनानाथ तिवारी ने बताया कि आईटीबीपी जवान बसंत तिवारी सनकी लड़का है। बराबर दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग करता था। आज घर के पास ढलाई का काम चल रहा था। अचानक वो पहुंचा और फायरिंग करने लगा। मुझ पर भी फायरिंग की, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। मेरे घर के बाहर दीवार पर गोली के निशान हैं। जब से उसकी नौकरी लगी है तब से गांव में आतंक मचा रखा है। ये हथियार सप्लाई का भी काम करता है।

नेपाल से हथियार लाकर गांव में बेचवाने का काम करता है। अपने पिता के साथ मिलकर गलत काम करता था। पूरे गांव के लोग उसके डर से दहशत में जीते हैं। उसका साथ देने वालों में ममेरा भाई भी शामिल है, बराबर गली में गोली चलाने का काम करता है। फायरिंग करने के बाद वह घर छोड़कर तुरंत फरार हो जाता है। मरने वाले गणेश तिवारी सज्जन इंसान थे। उनके जैसा गांव में हंसमुख इंसान दूसरा कोई नहीं है। उनके दिनदहाड़े हत्या से गांव में गुस्से का माहौल है।

मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे मृतक

मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे मृतक

गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीपीओ-1 राजकुमार साह ने बताया कि एक आईटीबीपी जवान ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। दोनों पाटीदारों के बीच झगड़ा चल रहा था। हत्या के बाद गांव वालों की ओर से बताया गया कि दूसरे लोगों पर भी फायरिंग किया है।

FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। आरोपी जवान छुट्टी पर घर आया था। तकनीकी अनुसंधान और टावर डैम के आधार पर आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top