Newswahni

खगड़िया में पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन युवाओं का जुलूस निकला राजेंद्र चौक पर सभा हुई और का पुतला दहन…




पटना में एक नीट छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में खगड़िया में प्रदर्शन हुआ। युवा शक्ति के आह्वान पर सैकड़ों युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। राजेंद्र चौक पर सभा और गिरफ्तारी पर सवाल
शहर के राजेंद्र चौक पर आयोजित सभा को युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग उठाना किसी भी जनप्रतिनिधि का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है। त्यागी ने पप्पू यादव की आधी रात में हुई गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया और इसे सत्ता की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक कहा। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें… इंटर विद्यालय मैदान से निकला विशाल जुलूस
इससे पहले, जे.एन.के.टी. इंटर विद्यालय के मैदान में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। युवा शक्ति खगड़िया के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो एम.जी. मार्ग से होते हुए राजेंद्र चौक पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान ‘नीट छात्रा को न्याय दो’, ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ और ‘लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा बिहार’ जैसे नारे लगाए। मुख्यमंत्री का पुतला दहन, सरकार के खिलाफ आक्रोश
राजेंद्र चौक पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि एक लोकसभा सदस्य को आधी रात में पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया जाना संसदीय मर्यादा और जनादेश का अपमान है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक सांसद सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार घिरी
युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन नीट छात्रा जैसे जघन्य अपराध के दोषियों पर कार्रवाई के बजाय न्याय की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। यह राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं का समर्थन
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं बुद्धन यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव हमेशा छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सरकार सच बोलने वाले जनप्रतिनिधियों से डरती है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सभा के अंत में युवा शक्ति खगड़िया के नीरज यादव, मनीष सम्राट, रुपेश यादव, अमरेश कुमार, जवाहर यादव, कवि रंजन यादव, रमेश चौधरी, सुरेश यादव, चंद्रशेखर तांती, दिनकर विद्यार्थी, कामदेव सिंह, इंद्रदेव दास, पवन दास, पंकज दास एवं ब्रजेश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि अविलंब सांसद पप्पू यादव को रिहा नहीं किया गया और नीट छात्रा मामले में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल एक सांसद की रिहाई का नहीं, बल्कि न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है, जिसे किसी भी कीमत पर जारी रखा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top