![]()
नवादा में गुरुवार रात एक सड़क हादसा हुआ। नारदीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पुल के पास नवादा से नारदीगंज जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 12 फीट नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह पलट गया। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र उसी पुल से गुजर रहे थे। ट्रक ने उन्हें तेजी से ओवरटेक किया और आगे बढ़ते ही पुल से नीचे जा गिरा। तेज आवाज और मलबे की आहट सुनकर डरे स्थानीय लोग हादसे की तेज आवाज और मलबे की आहट सुनकर वे डर गए। एक प्रत्यक्षदर्शी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रक उनके सामने से गुजरा था और वे बाल-बाल बचे। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। ट्रक का मालिक नालंदा जिले का निवासी है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों, जैसे ओवर स्पीड, लापरवाही या पुल की स्थिति, की गहन पड़ताल कर रही है।
Source link