Newswahni

Patna Flyover Car Fire | Baili Road; SDPO Krishna Murari Prasad


शास्त्रीनगर इलाके के बेली रोड फ्लाईओवर पर अचानक चलती कार में आग लग गई। रूपसपुर की ओर से UP नंबर की हैरियर CNG कार लगभग 70 की स्पीड में आ रही थी।

.

इसी बीच फ्लाई ओवर से नीचे उतरने से पहले होटल AVR के पास आग लग गई। जिसके बाद कार सवारों ने उतरकर अपनी जान बचाई। दरअसल 100 मीटर तक धुंआ निकलते रहा।

जब जलने की बदबू आने लगी तो कार सवार साइड कर के देखने के लिए उतरे। इसी बीच आग की लपट इंजन की ओर से उठी और तेजी से पूरी बॉडी को चपेट में ले ली। CNG सिलेंडर होने के चलते कार सवार भी गाड़ी छोड़कर दूर भाग गए।

कार में आग की लपटें।

कार में आग की लपटें।

SDPO लॉ एंड ऑर्डर की पड़ी नजर

इसी बीच SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद वहां से गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर पड़ी। उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी रोक दी और लोगों को रोककर मैसेज वायरलेस पर फ्लैश किया। इसके बाद वहां अग्निशमन की गाड़ी और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। फिलहाल 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

गाड़ी ऑनर के बारे में पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस गाड़ी ऑनर के बारे में पता लगाने में जुटी है। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट लगने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top