Newswahni

प्लानिंग कमीशन को खत्म कर नीति आयोग क्यों बनाया मोदी ने इंदिरा गांधी की कहानी बताकर समझाया…



राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने प्लानिंग कमीशन को खत्म कर नीति आयोग बनाया। इसका कारण बताने के लिए प्रधानमंत्री ने एक कहानी भी सुनाई।

इससे पहले राज्यसभा में पीएम मोदी ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू किया। विपक्ष के सांसद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्पीकर सी पी राधाकृष्णन ने नारेबाजी कर रहे सांसदों को शांत बनाए रखने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इंदिरा गांधी जिस प्लानिंग कमीशन की धज्ज्यियां उड़ा रही थीं उसके जन्मदाता उनके पिता जी (जवाहर लाल नेहरू) थे। 2014 तक सब प्लानिंग कमीशन का काम देख रहे थे, लेकिन कोई उसे सुधारने की बात नहीं कर रहा था। कांग्रेस ने जिस तरह से प्लानिंग कमीशन अटकाना, लटकाना, भटकाना वाली कार्यशैली बना दी थी, 2014 में जब हमें मौका मिला तो हमने आकर काम किया और प्लानिंग कमीशन को खत्म कर दिया और नीति आयोग बनाया।’ इस दौरान प्रधानमंत्री ने जीप और खच्चर वाली कहानी भी सुनाई।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे और वहां से आने के बाद खुद उन्होंने यह घटना कहीं सुनाई। नेता ने कहा कि काफी लंबे समय तक मुझे योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि वे काफी समय तक पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग योजनाएं बनाने को तैयार ही नहीं थे। हमने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हमारे मजदूरों को जीप की नहीं, खच्चर की जरूरत है। कहा गया कि हम पैसा तो जीप के लिए ही देंगे, खच्चर के लिए नहीं। उस समय वहां सड़क नहीं थी, वो जीप लेकर क्या करते। ये भाषण इंदिरा गांधी का है।

‘कांग्रेस की गलतियां ठीक कर रहे हम’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी (कांग्रेस) गलतियों को ठीक करने में जा रही है। दुनिया के मन में जो उनके समय की छवि है उस छवि को धोने में लगी हुई है, क्योंकि उन्होंने देश को उसी हालत में छोड़ दिया था और इसी काम के लिए हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आपने देखा होगा कि देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसी कारण आज विश्व में देश पर विश्वास बन रहा है। आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है। आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजर खुल चुका है, अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top