Newswahni

दरभंगा के जाले में राजस्व कर्मचारी सस्पेंड फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर की गई कार्रवाई दिन में सिर्फ किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन…




दरभंगा में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जाले अंचल के राजस्व कर्मचारी जय सिंह कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के आदेश पर की गई है। जिला में फार्मर रजिस्ट्री कार्य को मिशन मोड में पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पात्र किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूरा किया जा सके। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने संचालित कैंपों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि जय सिंह की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा। टाल-मटोल का रवैया अपना रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार जाले अंचल के अंतर्गत उन्हें आवंटित छह गांव करदौली, सिसौनी रजौन, करवा, तरियानी, रजौन और रजौन असली में पिछले तीन दिनों के दौरान सिर्फ 17 किसानों का ही पंजीकरण किया गया है। इस मामले को अधिकारी ने गंभीरता से लिया। तीन दिन के अंदर आरोप पत्र पेश करने का आदेश जांच में इसे कर्तव्यहीनता और वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना माना गया। जिला प्रशासन ने इसे बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन बताते हुए जय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय, किरतपुर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही जाले अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर आरोप पत्र तैयार कर भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर दरभंगा के माध्यम से प्रस्तुत किया जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top