Newswahni

भागलपुर में लाख के अवैध खनन का आरोप स्थानीय ने को लिखा लेटर कहा थानेदार ने करोड़ की संपत्ति बनाई…




भागलपुर में अवैध बालू खनन होने की बात सामने आई है। आरोप है कि बांका में प्रतिबंधित बालू घाटों से 40 लाख का अवैध खनन का खेल हो रहा है। ट्रैक्टर चालक बताते है कि बालू खनन से मजदूर 5 लाख, घाट वाले एक दिन में 22 लाख और बदमाश साढ़े 13 लाख कमा रहे हैं। इसमें माफिया बिहार सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा कर रोजाना 22 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन कुमार ने डीजीपी के लेकर लिख कर शिकायत की है। साथ ही कहा है कि बालू खनन से थानेदार अभय शंकर ने 10 करोड़ से अधिक संपत्ति बना ली है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में तीन प्रतिबंधित घाटों से अवैध बालू खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इसका परिवहन न सिर्फ बांका में होता है, बल्कि भागलपुर सहित आसपास जिलों में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। 300 से ज्यादा ट्रैक्टर अवैध बालू खनन में शामिल थाना क्षेत्र के डरपा घाट को कर्मवीर सिंह नाम का शख्स संचालित करता है। डवान घाट, और जगदीशपुर और रजोंन बॉर्डर स्थित सैदपुर घाट शामिल हैं। प्रत्येक दिन यहां 300 से ज्यादा ट्रैक्टर अवैध बालू खनन से लेकर परिवहन तक में शामिल होता है। सभी ट्रैक्टर 6 घंटे में 5 से ज्यादा ट्रिप बालू की अवैध धुलाई करता है। साढ़े चार हजार सेफ्टी रोजाना बालू की अवैध खनन और परिवहन कर रहा है। रात के 11 से शुरू होने के बाद सुबह के 5 बजे तक ही ट्रैक्टर की रोशनी बंद रहती है। भास्कर सूत्रों ने बताया कि ” ऑर्डर रहने पर रातों-रात बालू धुलाई होती है। एक ट्रैक्टर वाले रोजाना प्रत्येक 10 ट्रिप भी जाते हैं। आर्डर नहीं रहने पर रास्ते में डंपिंग करते हैं। घाट बंद होने के बाद फिर डंपिंग किया हुआ बालू उन्हें बाजार ले जाया जाता है। अब समझिए किसका कितना रेट फिक्स होने की कही बात मजदूर एक ट्रिप लोडिंग करने का 600 लेते हैं, यानि, एक ट्रैक्टर पांच बार लोडिंग हुआ तो तीन हजार की कमाई होती है। वहीं, 300 ट्रैक्टर 1500 बार लोड हुआ तो 90,000 लाख तक कमाई कर रहा है। घाट पर तैनात संचालन करता (रंगवाज) 500 रुपए लेते हैं। अगर रात भर में पांच ट्रिप चला तो 2500 रुपए एक ट्रैक्टर से कमाई होती है। 300 ट्रैक्टर से 7 लाख 50 हजार रुपए तक कमाई कर रहे है। सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक ट्रिप 500 पुलिस को जाता है। यानि, एक दिन में 7 लाख 50 हजार तक की कमाई हो रही है प्रत्येक थाना गस्ती 100 रुपए लेते हैं। यानि, 300 गाड़ी का तीन हजार रुपए हुआ, अगर पांच बार गया तो 15 हजार रुपए तक रोजाना कमाई हो रहा है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के तीन घाटों से बालू का अवैध खनन और परिवहन शुरू होती है। सैकड़ो ट्रैक्टर नवादा थाना क्षेत्र होते हुए गोराडीह होते हुए भागलपुर शहर तक एंट्री लेता है। नवादा थाना क्षेत्र होकर 100 ट्रैक्टर रोजाना जाता है। यानि, 8 लाख रुपए महीने तक कमाई होती है। अक्षय, नाम के शख्स ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप क्रिएट कर रखा है जिसमें 71 बालू माफिया जुड़ा हुआ है। बालू कब खनन होगा? कब किस रूट से कौन गाड़ी गुजरेगी? उसकी जानकारी साझा की जाती है। भास्कर के पास ग्रुप से जुड़े सदस्यों तक नंबर है। अब जानिए जगदीशपुर और रजौन मुख्य मार्ग का हाल रजौन थाना क्षेत्र से निकलने वाली ट्रैक्टर अवैध बालू लादकर जगदीशपुर थाना होकर गुजरती है। इसमें सालों से बालू कारोबार से जुड़े माफिया हीरा यादव और निखिल आनंद शामिल है। चर्चा है कि जगदीशपुर के थानेदार अभय शंकर निखिल के घर पर ही रहता है। थाना के मैनेजिंग का देखभाल निखिल आनंद ही करता है। उसके बगैर, माफिया अपनी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर लेकर नहीं गुजरती है। नाम न छापने के शर्त पर बालू से जुड़े एक माफिया ने बताया- जगदीशपुर थाना को मैनेज करने के लिए सबसे पहले निखिल आनंद से बातचीत करना होगा, उसके बाद हीरा यादव को रुपए देना होगा, जवाब में निखिल जब कहेगा हां तो फिर आप समझिए कोई रोकने वाला नहीं है। उसके बाद अवैध बालू लेथ ट्रैक्टर लेकर माफिया भागलपुर की तरफ आगे बढ़ते हैं बाईपास थाना के ठीक सामने होकर गाड़ी भागलपुर शहर तक घुसती है। कौन है हीरा यादव और निखिल आनंद… हीरा यादव पर बालू से जुड़े 8 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है, हाल में ही निरीक्षक अपूर्व सिंह ने अवैध बालू उत्खनन में छापेमारी के दौरान जब्त किए ट्रैक्टर मामले में एक एफआईआर दर्ज की। उसमें हीरा यादव का नाम शामिल किया, उसमें लिखा कि एक संगठित अवैध बालों का कारोबार सालों से कर रहे हैं। हीरा यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। 26 जनवरी 2026 को उनका एक फोटो भी सामने आया जिसमें हीरा यादव निखिल यादव निखिल आनंद के साथ थे जो जगदीशपुर थाना अध्यक्ष अभय शंकर के करीबी माने जाते हैं। खनन निरीक्षक अपूर्वा सिंह ने अपने एप्लिकेशन कॉपी में लिखा “आज गुप्त सूचना मिली कि भागलपुर जिला जगदीशपुर थाना अन्तर्गत मुस्तफापुर में बालू का अवैध खनन, भण्डारण और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए खान निरीक्षक भागलपुर मिथुन कुमार, जगदीशपुर थाना गश्ती चल, एवं जिला खनन कार्यालय में प्रतिनियुक्त समात्र बल के साथ सोनूचक (मुस्तफापुर, पुरेनी) में छापेमारी की गई। नदी किनारे रखा मिला बालू छापामारी के दौरान नदी किनारे अक्षांश 25 130048 देशांतर 86.960177 पर अवैध रूप से उल्वनित बालू (लगभग 700 घनफीट) का भण्डारण पाया गया। स्थल पर किसी व्यक्ति की ओर से बालू व खनन भण्डारण और परिवहन के लिए, कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। स्थनीय ग्रामीणों से पूछताछ किये जाने पर उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बताया गया कि इस जगह पर बालू माफियाओं के एक संगठित गिरोह की ओर से बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। ये खुद के और भाड़े पर ट्रैक्टर व अन्य मशीनरी का उपयोग कर बालू का अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण किया जा रहा है। इस गिरोह में (1) पंकज यादव, पिता बुद्धू यादव, सा० फतेहपुर (2). हीरा यादव, पिता खं० कन्हाय यादव, सा० जगदीशपुर (3) मो० रेहान ,पिता नामालूम सा० पुरैनी (4). मो० सूबी, पिता नामालूग सा० पुरैनी और इनके अलावा टहसूर, पुरैनी, मुस्तफापुर, बांदपुर, सैदपुर के 10-12 अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं। सभी का अवैध खनन का पुराना गिरोह सूचना संकलन से पता चला कि ये सभी लोग अपराधी प्रवृति के हैं। इन सभी का अवैध खनन का पुराना गिरोह है। ये सभी स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किये जाने पर डरा धमका कर रखते हैं। साथ ही इस गिरोह में इंट्री माफिया के तौर पर पूरे क्षेत्र में लाईनर और पासर का जाल फैला रखा है। जिसमें ये लोग कार और मोटरसाईकिल से घूम कर खनन और पुलिस अधिकारिकयों की रेकी करते हैं और उनका लोकेशन ट्रैक करते हैं, जिसमें इनका उद्देश्य अवैध वाहनों को पास करवाना होता है। बिहार सरकार के राजस्व की भारी क्षति हुई अवैध रूप से भण्डारित पाये गये कुल 700 घनफीट बालू को जब्त करते हुए जिम्मेनामा पर बालू घाट चानन-4 के बन्दोबस्तधारी को जिम्मेनामा पर दिया गया। इन सभी की ओर से संगठित गिरोह बनाकर बालू के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण किये जाने से बिहार सरकार के राजस्व की भारी क्षति हुई है। पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचा है। डीजीपी को लेकर लिख कर शिकायत की 28 जनवरी को स्थानीय निवासी मदन कुमार ने डीजीपी को पत्र लिखा उसमें निखिल का जिक्र किया। कहा कि निखिल साह, उर्फ निखिल आनंद, पिता मुन्ना साह उर्फ ब्रजेन्द्र साह ग्राम जगदीशपुर, जिला भागलपुर का रहने वाले व्यक्ति का घर जगदीशपुर बाजार पर है। थानाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत 3 तीन साल से निखिल साह के मकान में थानाध्यक्ष अभय शंकर ने डेरा लिया है। जबकि थानाध्यक्ष के लिए भव्य और सुंदर डेरा रहने के बाद भी निखिल साह के मकान डेरा इसलिए रखा गया है कि वहां पर अवैध वसूली के अलावे शराब की स्थाई व्यवस्था रहती है। निखिल BS का खुलेआम बिक्री करवाता है। अवैध बालू खनन कराने के लिए ट्रैक्टर मालिको से पुलिस के हिस्सा का पैसा वसूली करना। हर रात रजौन क्षेत्र से करीब 150 की संख्या में जुगाड़ गाड़ी (ठेला) का पासिंग थाना क्षेत्र मे पासिंग कराते हुए भागलपुर शहर में ठेला को प्रवेश करना प्रत्येक ठेला से प्रत्येक रात 500 पांच सौ और ट्रेक्टरों से प्रत्येक रात 1000 एक हजार लिया जाता है। (प्रत्येक रात करीब 2,00,000/- दो लाख का अवैध बसूली) निखिल साह के घर में थाना प्रभारी के रहने से निखिल साह का मनोबल काफी बढ़ने और थाना प्रभारी का सहयोग मिलने से करीब 3 वर्ष के अंदर निखिल साह ने अवैध बालू खनन व ब्राउन सुगर के कारोबार से करीब 10 करोड़ से अधिक संपत्ति बना लिया है। जबकि पांच साल पहले निखिल साह को सही से घर चलाने के लिए पैसा नही रहता था। रोजाना निखिल ने दो साल पहले करीब 3 करोड़ से अधिक के लागत से जगदीशपुर बाजार पर ब्लीसान मकान बनाया है। फॉरचुनर गाड़ी और एक और करीब 35 लाख का गाड़ी दर्जनों जगह पर महंगा महंगा जमीन है। एसएसपी बोले- दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई SSP प्रमोद कुमार ने कहा है कि हमें इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात कई इलाकों में छापेमारी की गई। जीरोमाइल रूट में भी विशेष अभियान चलाया गया। जहां-जहां से जानकारी मिल रही है, वहां टीम भेजकर लगातार छापेमारी करवाई जा रही है। इस मामले में खनन विभाग को भी सूचित किया गया है और फॉलो-अप किया जा रहा है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंट्री माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। इसमें जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर को नोटिस दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे किराए के मकान में रहते हैं। इसके बावजूद इस मामले में एसडीपीओ से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं, तो जगदीशपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top